फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पशु तस्करी के तीन प्रयास विफल, दस मवेशी मुक्त करवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन वाहन जब्त, एक गिरफ्तार, तीन एफआईआर दर्ज कीं
विज्ञापन

जम्मू। पशु तस्करों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को जारी रखते हुए पुलिस ने नगरोटा सब- डिविजन में पशु तस्करी के तीन प्रयास को विफल किया है। इसमें दस मवेशियों को तस्करों से मुक्त करवाया गया। पुलिस ने तीन वाहन जब्त करते हुए तीन एफआईआर दर्ज की हैं।
विज्ञापन

नगरोटा पुलिस स्टेशन की टीम ने बन टोल प्लाजा के नाके के पास दो वाहनों से आठ मवेशियों को मुक्त करवाया और एक वाहन चालक को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरा अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए वाहन चालक की पहचान साहिल अहमद चीचे निवासी अनंतनाग के रूप में हुई है। वहीं मनवाल चौकी की पुलिस ने भी मवेशी तस्करी के एक प्रयास को विफल किया है। इसमें पुलिस ने दो मवेशियों को मुक्त करवाया है जिन्हें तस्कर बिना डीसी की अनुमति के ले जा रहे थे। हालांकि इस मामले में तस्कर पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें