फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में फिर लहराए गए पाक झंडे, यासीन और शब्बीर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अलगाववादी नेता यासीन मलिक और शब्बीर अहमद शाह कुछ समर्थकों सहित शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिए गए। शब्बीर शाह ने दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में जुमे की नमाज के बाद रैली निकाली।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा हाल ही में भारत विरोधी नारेबाजी करने और पाकिस्तानी झंडे लहराने वालों को दी गई सख्त चेतावनी के बावजूद शब्बीर की रैली में पाकिस्तानी झंडे लहराए गए। पाकिस्तान परस्त नारेबाजी भी की गई।

रैली में शब्बीर शाह पाकिस्तान की तारीफ करते नहीं थके। उन्होंने पाकिस्तान की ओर से उन्हें दिए जाने वाले समर्थन का शुक्रिया अदा किया। शब्बीर ने कहा कि अगर उन्हें पाकिस्तान का सहयोग न हो तो यहां पर भी गुजरात और असम जैसे कांड हों।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शब्बीर शाह को दो सहयोगियों सहित रैली के बाद हिरासत में लिया गया। उनके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। भाजपा प्रवक्ता खालिद जहांगीर ने कहा कि ऐसे तत्वों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस को इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

10 दिनों तक जारी रहगा आंदोलन

जेकेएलएफ अध्यक्ष मोहम्मद यासीन मलिक भी शुक्रवार को अपने कई साथियों सहित गिरफ्तार कर लिए गए। गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब जेल भरो आंदोलन के पहले से तय कार्यक्रम के तहत माईसुमा इलाके में यासीन कार्यकर्ताओं के साथ एकत्रित हुए और जुलूस की शक्ल में लाल चौक की ओर बढ़ने लगे।

मार्च शुरू करने से पूर्व जेकेएलएफ चीफ मलिक ने मौजूदा सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में वह जम्हूरियत के दायरे में रहकर सियासी गतिविधियों को अंजाम देना चाहते हैं, लेकिन, सरकार द्वारा उनकी आवाज को दबाया जाता है।

मलिक के अनुसार, शुक्रवार से 10 दिनों तक जारी रहने वाला जेल भरो आंदोलन शुरू हुआ है। इस दौरान उनके कैडर के लोग गिरफ्तारी देंगे।

यासीन ने यह भी कहा कि कश्मीरी पंडितों के लिए सरकार की अलग कालोनियां बनाने की योजना को कामयाब नहीं होने देंगे। उल्लेखनीय है कि यासीन मलिक ने वीरवार को भी सोपोर हमलों की जांच के लिए सलाहुद्दीन से मदद मांगकर बवाल खड़ा कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें