फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदसलूकी करने पर यासीन मलिक पुलिस से पिटे, बाद में हिरासत में लिया

Sun, 29 Apr 2018 12:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
अपने एक दोस्त के साथ जामिया मस्जिद की तरफ जा रहे अलगाव वादी नेता व जेकेएलएफ के चेयरमैन मोहम्मद यासीन मलिक ने चेकिंग के दौरान कश्मीर पुलिस से बद्तमीजी की। बात इतनी बढ़ी कि उनकी पुलिस वालों से हाथापाई भी हो गई। बाद में उन्हें हिरासत में भी ले लिया गया। 
विज्ञापन


मिली खबर के मुताबिक यासिन शनिवार को अपने साथी बशीर कश्मीरी के साथ एक दिल्ली नंबर की हौंडा सीआरवी डीएल3सी एके-2197 में सवार हो एतिहासिक जामिया मस्जिद की तरफ जा रहे थे। रास्ते में खनयार के पास पुलिस का नाका लगा हुआ था। 

नाका पार्टी वहां से गुजरने वाले वाहनों की जांच कर रही थी और उन्होंने उस गाडी को भी रोका जिसमें मलिक सवार थे और उन्हें कार के दस्तावेज दिखाने को कहा। लेकिन यासीन मलिक ने दस्तावेज दिखाने के बजाये एक पुलिसकर्मी से कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन


वहां मौजूद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जब उन्हें तमीज से बात करने व गाड़ी के दस्तावेज दिखाने को कहा तो मलिक तुरंत गुस्से में गाड़ी से बाहर निकले और पुलिसकर्मियों को अपशब्द बोलते हुए हाथापाई पर उतर आए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस पर पुलिस अधिकारी ने वहां मौजूद जवानों को निर्देश दिया कि वह मलिक को हिरासत में लें और उनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई करें। पुलिस कर्मियों ने जब मलिक और उनके साथ बशीर को अपने वाहन में बैठाने का प्रयास किया तो भी मलिक ने खूब हंगामा किया। 

उधर जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के प्रवक्ता की ओर से जारी किये गए बयान में उन्होंने पुलिस पर संगठन के चेयरमैन यासीन मलिक के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। लेकिन पुलिस ने इन सभी आरोपो का खंडन किया है।

पुलिस ने कहा कि मलिक को उनके एक सहयोगी समेत सरकारी अधिकारियों के साथ दुवर्यवहार व  उनके काम काज में बाधा पैदा करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।  इस बीच, जॉइंट रेजिस्टेंस लीडरशिप के कई समर्थकों द्वारा राष्ट्र विरोधी नारेबाजी करते हुए धरना भी दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें