फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं में इस बार रहा लड़कों को जलवा, यहां देखें रिजल्ट

Tue, 16 Jun 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्कूली शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को जम्मू संभाग के विंटर जोन दसवीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम को घोषित कर दिया। परिणाम में लड़कियों के वर्चस्व को तोड़ते हुए लड़कों ने पहली पोजीशन पर कब्जा जमाने के अलावा पास प्रतिशत में भी लड़कियों को पछाड़ दिया है। ठाठरी के नेशनल एकेडमी हाई स्कूल के सोहेल अहमद शेख और कुद के गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के बलवान चंद ने 95.60 फीसदी के साथ 478 अंक हासिल कर विंटर जोन परिणाम में पहली पोजीशन पर संयुक्त रूप से कब्जा जमाया है।
विज्ञापन


दूसरी पोजीशन पर भी दो विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से कब्जा जमाया है। ग्रीन माडल हायर सेकेंडरी स्कूल डोडा की लुबना मलिक और किश्तवाड़ की आईएफ हायर सेकेंडरी स्कूल की मोमिना बतूल ने 476 अंक हासिल कर दूसरा टॉप स्थान हासिल किया है। किल्होतरा हायर सेकेंडरी स्कूल शकीब उल हसन ने 475 अंक हासिल कर तीसरी और ग्रीन माडल हायर सेकेंडरी स्कूल डोडा के आमिर हक शेख ने 474 अंक हासिल कर चौथी पोजीशन हासिल की है।

गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल गोहा की अफिफा बशारत ने 473 अंक हासिल कर पांचवीं पोजीशन हासिल करने में कामयाबी हासिल की है। कुल मिलाकर पहली दस पोजीशन पर 15 विद्यार्थियों ने कब्जा जमाया है। इनमें छह लड़के और नौ लड़कियां शामिल हैं। परीक्षा परिणाम का कुल पास प्रतिशत 45.56 फीसदी रहा है। इनमें लड़कों का पास प्रतिशत 45.61 फीसदी और लड़कियों का पास प्रतिशत 45.51 फीसदी रहा है। 22931 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी इनमें से 12379 पास घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें रिजल्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें