फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के लिए 1000 करोड़ की मदद जारी

Tue, 16 Jun 2015 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय अटकी पड़ी जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीडितों की साहयता राशि को मोदी सरकार ने आज जारी कर दिया। केंद्र सरकार की ओर से गृहमंत्री राजनाथ सिंह और वित्तमंत्री अरुण जेटली ने प्रेस कॉफ्रेंस कर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की।
विज्ञापन


गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए सरकार प्रत्येक क्षेत्र में मदद करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित जम्मू को केंद्र की ओर से 500 करोड़ की अतिरिक्त राहत राशि दी जाएगी।

वहीं केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ऐलान किया कि बाढ़ प्रभावित जम्मू को इस साल 2,437 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। गौरतलब है कि पिछले साल केंद्र ने कुल 2,602 करोड़ रुपये की सहायता दी थी। इस वित्त वर्ष में जम्मू कश्मीर को फिर से सुंदर बनाने के लिए 2437 करोड़ रुपये आवंटित किये जा रहे हैं।
विज्ञापन


जेटली ने कहा कि सरकार राज्य के सभी क्षेत्रों का विकास होगा। जम्मू-कश्मीर में 72 हजार घरों को फिर से बनाने की जरूरत है। केंद्र सरकार की अधिकारियों की टीम राज्य का दौरा करेगी। अंत में वित्त मंत्री अरुण जेटली की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने जो घोषणाएं की वो पूरी की हैं।
विज्ञापन


जेटली ने जम्मू कश्मीर में बाढ से तबाह हुए 12 पर्यटन स्थलों को फिर से खड़ा करने और कुछ नए पर्यटन स्थलों को बनाने के लिए लिए भी फंड की घोषणा की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें