श्रीनगर पुलिस ने अन्य सुरक्षाबलों के साथ मिलकर उत्तरी कश्मीर के बारामुला ज़िले के क्रीरी के फ्रेस्तिहार इलाके में लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े दो आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार फ्रेस्तिहार गांव में आतंकवादियों की आवाजाही के संबंध में सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने सेना की 29 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के साथ फ्रेस्तिहार वारिपोरा क्रॉसिंग क्रीरी में मोटर व्हीकल चेकिंग प्वाइंट (एमवीसीपी) स्थापित किया।
जांच के दौरान संयुक्त दल ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया। इस पर उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए आतंकी सहयोगियों की पहचान सुहैल गुलजार निवासी फ्रेस्तिहार क्रीरी और गुलाम कादिर पाटा निवासी हुडीपोरा रफियाबाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दोनों लश्कर से जुड़े बताए जाते हैं। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 2 चाइनीज पिस्टल, 2 पिस्टल मैगजीन, 15 पिस्टल राउंड समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस अधिकारी के अनुसार कानून की संबंधित धाराओं के तहत क्रीरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।