फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: दिसंबर 2021 या मार्च 2022 में आयोजित होगी जेके सेट की परीक्षा

Sat, 26 Jun 2021 11:25 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

यह परीक्षा 2018 में होनी थी, लेकिन किसी कारण से इसके लिए आवेदन नहीं निकाले गए। उस समय कश्मीर विवि इस परीक्षा को आयोजित करता था। अब इस सत्र का दायित्व सरकार ने जम्मू विश्वविद्यालय को दिया है। इस प्रक्रिया में समय लगेगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट(जेकेसेट) की परीक्षा दिसंबर 2021 या मार्च 2022 में नेट के पैटर्न पर आयोजित की जाएगी। इसमें दो प्रश्न पत्र होंगे। पहले प्रश्न पत्र में शोध, गणित, उच्च शिक्षा, कंप्यूटर, शिक्षण, बौद्धिक क्षमता, संचार, आदि से संबंधित 100 अंकों के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिनका उत्तर अभ्यर्थी को एक घंटे में देना होगा।

विज्ञापन


दूसरा प्रश्न पत्र संबंधित विषय का 200 अंकों का होगा। इसमें अभ्यर्थी को सौ प्रश्न का उत्तर देने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। सेट परीक्षा के निदेशक प्रो. पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि सेट परीक्षा के बारे में अप्रैल 2021 में एनएएसई के साथ बैठक हो चुकी है। वहां से आदेश जारी होगा तो परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2021 या मार्च 2022 में करने की कोशिश जारी है। परीक्षा प्रणाली में बदलाव आ चुका है। पहले के बजाए अब दो ही प्रश्न पत्र होंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कश्मीर: आतंकी के समर्पण की कहानी, मेजर बोले- साहिल, मेरी बात सुन, मेजर शुक्ला बोल रहा हूं...

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें