फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर एलजी बोले: कश्मीर में जी20 बैठक गर्व की बात, एतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए हर उपाय करें

Fri, 05 May 2023 02:22 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

जम्मू कश्मीर में इसी माह जी 20 शिखर सम्मेलन प्रस्तावित है। इसकी प्रदेश प्रशासन ने तैयार शुरू कर दी है। एलजी मनोज सिन्हा ने अधिकारियों से सभी कार्य जल्द निपटने को कहा है। 
विज्ञापन
एजली मनोज सिन्हा जी20 की तैयारी बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते - फोटो : पीआरओ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में जी20 बैठक की तैयारियों पर चर्चा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जी20 देश के लिए गर्व की बात है। हमें श्रीनगर में जी20 बैठक के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए ठोस प्रयास करने चाहिए।

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने विभागों से ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए उत्साहपूर्वक योगदान देने के लिए कहा। बैठक में उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर, अरविंद सिंह, सचिव, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार (वर्चुअल मोड के माध्यम से), मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता मौजूद रहे। 
 
एसीएस होम आरके गोयल, डीजीपी दिलबाग सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा जी20 सचिवालय के विशेष सचिव और संयुक्त सचिव मौजूद रहे। सभी हितधारकों के सहयोग से आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में तैयारी के विभिन्न पहलुओं की भी समीक्षा की गई।

उपराज्यपाल से मिले आजाद

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने वीरवार को राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात कर जम्मू कश्मीर के विकास और जन कल्याण के संबंध में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने जोर दिया कि जम्मू कश्मीर के लोगों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें