फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से नए समय पर खुलेंगे कार्यालय और स्कूल

Wed, 30 Sep 2015 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू संभाग में एक अक्तूबर वीरवार से सरकारी कार्यालय और शिक्षण संस्थानों के खुलने और बंद होने का समय बदल रहा है।
विज्ञापन


वर्तमान में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक खुले रहने वाले सरकारी कार्यालय और शिक्षण संस्थान वीरवार से सुबह दस बजे खुलेंगे और सायं चार बजे बंद होंगे।

हालांकि जम्मू नगर निगम क्षेत्राधिकार के अंतर्गत सरकारी स्कूल सुबह नौ बजे खुलेंगे और दोपहर तीन बजे बंद होंगे। सरकारी आदेश के अनुसार नई समय सारिणी एक अक्तूबर 2015 से लेकर 30 अप्रैल, 2016 तक लागू रहेगी।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी जम्मू जोगिंद्र सूदन का कहना है कि जम्मू में नगर निगम क्षेत्राधिकार के अंतर्गत स्कूल सुबह नौ बजे खुलेंगे और दोपहर तीन बजे बंद होंगे।
विज्ञापन


नगर निगम क्षेत्राधिकार के बाहर स्कूलों में सुबह दस बजे से लेकर सायं चार बजे तक समय सारिणी रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें