अब तक जेके बैंक द्वारा 2 हजार करोड़ से अधिक के लोन घोटाले का पर्दाफाश हो चुका है। शनिवार को ब्यूरो की टीम ने दिल्ली, जम्मू और श्रीनगर में 16 जगहों पर एक साथ छापामारी की थी। सवा 1100 करोड़ का घोटाला मामले में यह जांच हुई थी।
बताया जा रहा है कि मुश्ताक अहमद के वक्त कई राजनीतिकों की सिफारिशों से उनके चहेतों को लोन दिए गए हैं। कुछ मंत्रियों के नाम सामने आ सकते हैं। इनमें अधिकतर कश्मीर संभाग के हो सकते हैं। क्योंकि कश्मीर के व्यापारियों और नेताओं ने बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर लोन दिए हैं।
कश्मीर के कई व्यापारी जो राज्य से बाहर हैं। इनको बड़े पैमाने पर दिए गए लोन में घोटाला हुआ है। बता दें कि राज्यपाल शासन लगने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई में तेजी आई है। राज्यपाल ने साफ साफ कहा है कि भ्रष्टाचार में कई बड़े नेताओं के नाम सामने आएंगे। भ्रष्टाचार करने वाला कोई भी नहीं बचेगा।