मलिक ने कहा कि यदि पाकिस्तान बाज नहीं आया तो हम और अंदर घुस कर मारेंगे। जंग बुरी चीज है यह बात पाकिस्तान को समझना चाहिए। रविवार को सेना की जवाबी कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ऐसी नापाक हरकतें रोज करता रहता है, उसे कहीं न कहीं रोकना पड़ेगा।
मलिक ने कश्मीर के युवाओं को कश्मीर को आगे बढ़ाने में योगदान की अपील की और कहा कि एक नवंबर से एक नया कश्मीर देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा, यहां के लोगों को मैं यह कहना चाहता हूं कि वह नये कश्मीर में अपनी हिस्सेदारी करें और इसे आगे बढ़ाएं।