फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-अखनूर रोड पर बस ने बाइक सवार बैंक कर्मी को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। जम्मू-अखनूर रोड पर मंगलवार को एक बस ने बाइक चालक को रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक जम्मू-कश्मीर (जेके)बैंक में कर्मचारी था। दोमाना पुलिस ने बस चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को जम्मू-पुंछ हाईवे पर तेज रफ्तार बस ने एक बाइक चालक चालक को रौंद दिया। गंभीर हालत को उसे जीएमसी जम्मू ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राम लाल राधा के तौर पर हुई है। वह गोल पंजपीर तालाब तिल्लो का निवासी था और जेके बैंक में नौकरी करता था। सुबह 11 बजे के करीब वह बैंक के काम से मोटरसाइकिल (जेके02सीपी 6289) पर जम्मू से अखनूर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वो बरनाई में आर्मी स्कूल के पास पहुंचे, जम्मू से अखनूर जा रही बस (जेके 02 बीजे 9271) ने उन्हें चपेट में ले लिया। बस मोटरसाइकिल को दूर तक अपने साथ घसीटते हुए ले गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गंभीर हालत में राम लाल को जीएमसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने बस को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें