फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK Assembly Election: PDP ने जारी की दूसरी लिस्ट, अब इन चार सीटों के लिए प्रभारियों के नामों का एलान

Thu, 22 Aug 2024 05:05 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी ने चार और सीटों के लिए प्रभारियों के नामों की लिस्ट जारी की है।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती (फाइल फोटो) - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी बीच महबूबा मुफ्ती की पार्टी जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने कुछ और विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों के नामों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में चार नाम हैं। इससे पहले बीती लिस्ट में आठ नामों का एलान किया गया था। पार्टी ने अब तक 12 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों के नामों का एलान किया है। इस नई लिस्ट को पार्टी के महासचिव ने जारी किया है। 

विज्ञापन


सैयद जमात अली शाहीन- कंगन

मोहम्मद अशरफ मलिक - दरौउ

सैयद बशीर अहमद - राजपोरा

आरिफ लैग्रू - हब्बा कदल



पहले लिस्ट में इल्तिजा को बनाया प्रभारी
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बीते सोमवार को इन प्रभारियों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक बुलाई थी। बैठक में चुनाव आयोग की तीन चरणों में चुनाव करवाने की घोषणा का स्वागत किया गया। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर पुलिस और नौकरशाही में बड़े पैमाने पर किए गए फेरबदल की अलोचना करते हुए चुनाव की निष्पक्षता के बारे में चिंता जताई गई।
विज्ञापन


इल्तिजा ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी तरीके से होने चाहिए। बैठक के बाद पीडीपी पार्टी प्रवक्ता ने आठ प्रभारियों की सूची जारी की। इसके साथ ही राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि इन प्रभारियों को ही अंतिम मौके पर पार्टी प्रत्याशी घोषित करेगी। सामान्य तौर पर मान्यता है कि जिन लोगों को हलकों का प्रभारी बनाया जाता है वही उस क्षेत्र से प्रत्याशी होते हैं।

 इन नामों का पहले ही हो चुका है एलान
अब्दुल रहमान वीरी - अनंतनाग पूर्व
सरताज अहमद मदानी - देवसर
डॉ. महबूब बेग - अनंतनाग
जीएन लोन हंजूरा - चरार-ए-शरीफ
इल्तिजा मुफ्ती - बिजबिहाड़ा
जीएच मोहिउद्दीन वानी - वाची
वाहिद-उर-रहमान पर्रा - पुलवामा
रफीक अहमद नाइक - त्राल

विज्ञापन

तीन चरणों में होगा मतदान
जम्मू कश्मीर में पहले फेज के लिए गैजेट नोटिफिकेशन 20 अगस्त को जारी होगा, वहीं नामांकन की आखिरी तारीख 27 अगस्त होगी। उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 30 अगस्त होगी। 18 सितंबर को चुनाव होंगे। 

वहीं, दूसरे फेज के लिए गैजेट नोटिफिकेशन 29 अगस्त को जारी होगा, वहीं नामांकन की आखिरी तारीख 5 सितंबर होगी। उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 9 सितंबर होगी। 25 सितंबर को चुनाव होंगे। 

तीसरे चरण के लिए गैजेट नोटिफिकेशन 5 सितंबर को जारी होगा, वहीं नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर होगी। उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 17 सितंबर होगी। एक अक्तूबर को चुनाव होंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें