फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर पर कांग्रेस के गुनाहों का प्रायश्चित कर रही मोदी सरकार: जितेंद्र सिंह

Sun, 26 Feb 2017 09:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
JITENDRA SINGH - फोटो : file photo
विज्ञापन
पीएमओ में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि कश्मीर पर कांग्रेस के गुनाहों का प्रायश्चित मोदी सरकार कर रही है। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम के कश्मीर पर हालिया बयान को भी सिंह ने आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चिदंबरम के बोल उनकी विफलता को ही गिना रहे हैं। 
विज्ञापन


जम्मू में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में जितेंद्र ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और चिदंबरम को मोदी सरकार को धन्यवाद देना चाहिए जो कांग्रेस की जम्मू कश्मीर में की गई भारी गलतियों को दुरुस्त करने में लगे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने गृह मंत्री सरदार पटेल के अधिकार क्षेत्र में अतिक्रमण करके जम्मू कश्मीर का मसले पर उन्हें काम करने से रोका। उन्होंने कहा कि अगर पंडित नेहरू ने सरदार पटेल को जम्मू कश्मीर के मसले पर काम करने दिया होता तो आज जो स्थिति है वैसी होती ही नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'दिल्ली विश्वविद्यालय में देश विरोधी नारेबाजी निंदनीय'

jitendra singh - फोटो : File Photo
उन्होंने कहा कि अगर पंडित नेहरू और कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर के मसले पर गलतियां न की होतीं तो महाराजा हरि सिंह ने जिस जम्मू कश्मीर का विलय भारत में किया वह उसी स्वरूप जिसमें गिलगित और बाल्टिस्तान भी शामिल हैं, जम्मू कश्मीर में शामिल होते।

उन्होंने कहा कि अगर जम्मू कश्मीर में कुछ गलत हुआ है तो कांग्रेस और उसकी केंद्र व राज्य में रहीं पूर्ववर्ती सरकारों की ही देन है। कांग्रेस वैसे भी घोटालों वाली पार्टी है। नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष डा. फारूक अब्दुल्ला के बयान को हास्यास्पद बताते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता मिलने पर वह भारत की अखंडता को बरकरार रखने की शपथ लेते हैं और सत्ता से हटने के बाद ऐसी बातें कर रहे हैं।

यह चुनावों में उनकी पार्टी की करारी हार की बौखलाहट को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में देश विरोधी नारेबाजी निंदनीय है। ऐसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाता। वामदलों को इस पर मंथन करना होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें