फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह बोले: देविका परियोजना की बेहतरी के लिए सभी दलों से लिए जाएंगे सुझाव

Fri, 04 Jun 2021 01:15 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

देविका परियोजना 190 करोड़ की अनुमानित राशि से मार्च 2019 में शुरू हुई थी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा हैं कि उधमपुर में देविका परियोजना आस्था से जुड़ा मामला हैं। इस परियोजना को बेहतर बनाने के लिए सभी पार्टियों के सुझावों का स्वागत किया जाएगा। मुख्य सचिव व अन्य अधिकारियों से वर्चुअल बैठक कर देविका परियोजना पर चल रहे कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए मंत्री ने यह बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों से कहा उत्तर भारत में अपनी तरह के पहले प्रोजेक्ट के लिए समाज के सभी वर्गो व राजनीतिक दलों से भी सुझाव लिए जाएं। उन्होंने देविका परियोजना को नमामि गंगे परियोजना की तर्ज पर बताते हुए कहा कि परियोजना के महत्तव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस परियोजना को मंजूरी दी है।

उन्होंने जनवरी, 2021 में परियोजना स्थल के अपने दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय निर्माण काफी धीमी गति से जारी था, जिस पर निराशा हुई थी। अब हालात बेहतर हो रहे हैं। ऐसे में अगले साल के शुरूआत तक इस परियोजना पर काम पूरा होना चाहिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य सचिव अरुण कुमार महेता ने निर्माण एजेंसी के मुख्य अभियंता को परियोजना को समय पर पूरा करने करने में निर्देश दिए। बैठक में शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव धीरज गुप्ता, उामपुर की डीसी इंदु कंवल चिब भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सवाल-आखिर हमारा कसूर क्या था?: कश्मीरी पंडितों पर बरपाए गए कहर की झकझोर देने वाली घटनाएं    

यह भी पढ़ें- राकेश पंडिता हत्याकांड: तो आतंकियों को कैसे पता चला कि वह भट्ट के घर में हैं? एक सवाल ये भी    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें