फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह बोले- नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सीईटी का होगा आयोजन

Tue, 29 Dec 2020 05:49 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि अगले वर्ष से सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक पात्रता परीक्षा (सीईटी) आयोजित की जाएगी, जिसमें युवाओं को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट कराने के लिए राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) का गठन केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के साथ किया गया है।एनआरए एक मल्टी एजेंसी निकाय होगी जो ग्रुप बी और सी (गैर तकनीकी) पदों के लिए उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग और शार्टलिस्ट करने के लिए आम परीक्षा आयोजित करेगी।

विज्ञापन


इस सुधार की खासियत यह है कि देश के हर जिले में कम से कम एक परीक्षा केंद्र होगा, जो दूरदराज के इलाकों में रहने वाले उम्मीदवारों तक पहुंच बढ़ाएगा। ये महिलाओं और दिव्यांग अभ्यर्थियों के साथ-साथ उन अभ्यर्थियों के लिए लाभ देगा जो कई केंद्रों की यात्रा करके कई परीक्षाओं में शामिल होने के लिए आर्थिक रूप से तैयार नहीं होते हैं। सीईटी की पहली परीक्षा वर्ष 2021 की दूसरी छमाही के आसपास होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें