नए साल पर यात्रियों को सुविधा के लिए रेलवे ने जम्मू-पटना के बीच विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। ट्रेन नंबर 02355/02356 दो जनवरी से 31 जनवरी तक सप्ताह में दो दिन ही चलेगी। ट्रेन नंबर 02355 पटना-जम्मू 2 जनवरी से 30 जनवरी तक सप्ताह में शनिवार और मंगलवार को चलेगी।
वहीं ट्रेन नंबर 02356 जम्मू तवी-पटना तीन जनवरी से 31 जनवरी तक सप्ताह में दो दिन रविवार और बुधवार को चलेगी। ट्रेन परिचालन शुरू होने से बिहार से आने वाले श्रमिकों को बड़ी राहत मिलेगी।