फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: बाढ़ पीड़ितों को मिलेगा बिना ब्याज के लोन

Mon, 13 Oct 2014 06:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह भाटिया/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले महीने जम्मू कश्मीर में आई भंयकर बाढ़ से प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार ने 'जम्म कश्मीर विशेष ऋण सह-राहत योजना' लंच की है। इसके तहत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को न्यूनतम ब्याज दरों पर धनराशि मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन


इस योजना की आज पीएमओ राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने विधिवत लांचिंग की। इस योजना को सरकार ने 'हम है साथ' नाम दिया है। इस मौके पर रियासत के वित्त मंत्री अब्दुल रहीम राथर भी उपसथित रहे।

केंद्र सरकार की योजना के तहत पहले दो सालों बेंक द्वारा दिए जा रहे ऋण पर कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा। इसके बाद अगले सात सालों तक इस ऋण पर बहुत ही न्यूनतम दरों पर ब्याज लगाया जाएगा।
विज्ञापन


इस योजना को मंगलवार को श्रीनगर में भी लंच किया जाएगा। इस मौके पर डा. जितेंद्र सिंह कहा कि इस योजना से बाढ़ पीड़ितों को एक बार फिर से अपना जीवन शुरु करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें