फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: जैश-ए-मोहम्मद का मददगार गिरफ्तार, एक चाइनीज ग्रेनेड और 3.5 लाख रुपये बरामद

Mon, 30 Nov 2020 01:03 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के द्रगमूला इलाके से जैश-ए-मोहम्मद के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक नाके पर जैश के आतंकियों के इस मददगार को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


उसके पास से एक चाइनीज ग्रेनेड और साढ़े तीन लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति सोपोर से पैसे लेकर हथियार खरीदने के लिए जा रहा था। कुपवाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हंदवाड़ा के रहने वाले मुस्ताक अहमद डार के बेटे साहिल मुस्ताक के रूप में की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें