मुठभेड़ स्थल पर मौजूद सुरक्षा बल के जवान
- फोटो : ANI
शहर में आतंकी हमलों के 12 घंटे के भीतर ही सुरक्षा बलों ने सोमवार की देर रात जैश कमांडर सैफुल्लाह को मार गिराया। एक अन्य आतंकी के भी मारे जाने की खबर है।
मौके से एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। पुलिस सूत्रों ने दो जैश आतंकियों के मारे जाने की तो पुष्टि की है, लेकिन सैफुल्लाह के मारे जाने की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सटीक सूचना के आधार पर लाल चौक से मात्र एक किलोमीटर दूर महाराजा बाजार में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों की ओर से सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी गई।