सीएम महबूबा मुफ्ती और डिप्टी सीएम निर्मल सिंह
- फोटो : Amar Ujala
विधानसभा में 30 मई को पेश होने वाले वर्ष 2016-17 के बजट को राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी। सोमवार को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू की ओर से पेश किए जाने वाले बजट प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। बजट में मुफ्ती सरकार की ही तरह अलग से पावर बजट पेश किया जाएगा।
बैठक में तीन आईएएस तथा तीन केएएस अफसरों के तबादले को मंजूरी दी गई। उधमपुर के डीसी शाहिद इकबाल चौधरी को मुख्यमंत्री सचिवालय में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। प्रतीक्षारत सुषमा चौहान को पर्यटन निदेशक जम्मू बनाया गया है। पुलवामा के डीसी नीरज कुमार को डीसी उधमपुर बनाया गया है।
पर्यटन निदेशक जम्मू के निदेशक आरके वर्मा को प्लानिंग, डेवलपमेंट तथा मानीटरिंग विभाग का सचिव, सर्विस सलेक्शन बोर्ड के सदस्य जुबैर अहमद को निदेशक सूचना तथा निदेशक सूचना रहे मुनीर उल इस्लाम को डीसी पुलवामा बनाया गया है।