फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू के 82 से अधिक विद्यार्थियों ने जेईई मेन में पाई सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई -मेन 2024 सीजन दो के नतीजे जारी कर दिए हैं। इसमें जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की है। प्रदेश में जम्मू से 82 से अधिक विद्यार्थियों ने इस बार परीक्षा में सफलता पाई है। जम्मू-कश्मीर में लड़कियों में दिव्यांशी महाजन ने 99.62 परसेंटाइल अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से काफी संख्या में विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें सफल हुए छात्र-छात्राएं अब एडवांस की परीक्षा देंगे। करीब दो सालों की कठिन मेहनत के बाद बच्चों ने ये सफलता हासिल की है। गुरजोत सिंह ने 99.83 परसेंटाइल हासिल किया है, वहीं तपस ने 99.93 परसेंटाइल, आर्यन अबरोल 99.87 परसेंटाइल, तनिष्क महाजन ने 99.72 परसेंटाइल, समर्थ गुप्ता ने 99.68 परसेंटाइल हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें