कसबे के गांव कृष्णा नगर के निवासी विशाल कुमार के तीन दिन से लापता होने पर परिवार वालों ने मीरां साहिब पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि बिजली विभाग मीरां साहिब में जेई पद पर तैनात विशाल घर से ड्यटी पर गया था।
शाम तक घर में नहीं पहुंचने पर परिवार वालों ने कार्यालय में पता किया। वहां पता चला कि जेई आफिस नहीं आए थे। बाद में लोगों ने सगे-संबंधियाें के यहां भी पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। आखिरी बार विशाल ने मायके में गई पत्नी से मोबाइल पर बातचीत की थी। इसके बाद से विशाल का मोबाइल बंद है।