फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीओसी हुड्डा 14 को चीन रवाना होंगे

Wed, 09 Dec 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना की उत्तरी कमान के जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा 14 दिसंबर को चीन की पांच दिवसीय यात्रा के लिए रवाना होंगे। इस दौरान हुड्डा सैन्य अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे जोकि पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएल) के अधिकारियों से कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेगा।
विज्ञापन


चीन सरकार की तरफ से मिले प्रस्ताव के बाद हुड्डा पहले जनरल होंगे जो चीन की यात्रा पर जाएंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले उत्तरी कमान के पूर्व जीओसी जायसवाल ने चीन की ओर से स्टैपल वीजा जारी करने को लेकर चीन का दौरा कर दिया था।

सेना के प्रवक्ता कर्नल एसडी गोस्वामी ने बताया कि दौरे का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच बेहतर संबंध बनाना, चीन के सैन्य अधिकारियों से बीजिंग और लौजोन मिलिट्री क्षेत्र में सेना और सिविल प्रबंधों पर बातचीत करना आदि शामिल है।
विज्ञापन


इसके अलावा हुड्डा के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल लद्दाख व वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति बरकरार रखने के मुद्दे पर चीन के समकक्ष अधिकारियों से चर्चा करेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें