फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्मला सीतारमण से मिले जेसीसीआई अध्यक्ष, आयकर रिटर्न की तिथि मार्च 2020 तक बढ़ाएं जाने की रखी मांग

Sat, 28 Sep 2019 04:46 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
विज्ञापन

चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू (जेसीसीआई) के प्रधान राकेश गुप्ता ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से जेएंडके में आयकर रिटर्न की तिथियों को बढ़ाकर मार्च 2020 तक करने की मांग की है। मंत्री से संपर्क कर उन्होंने कहा कि पैन इंडिया के तहत 31 अक्टूबर तक टैक्स ऑडिट रिपोर्ट को तैयार करना था। लेकिन 5 अगस्त से जम्मू-कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप पड़ी है। जिससे व्यापारियों को आयकर रिटर्न भरने सहित अन्य दूसरी गतिविधियों में आन लाइन औपचारिकताएं पूरी करने में दिक्कतें आ रही हैं।

विज्ञापन


इन परिस्थितियों में ऑडिट नहीं कराए जा सके। जिससे सभी तरह की आयकर रिटर्न भरने की तिथियों को 31 मार्च 2020 तक बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मौजूदा हालात और अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रिटर्न भरने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें