फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः 105 पुलिस थाना क्षेत्र में दिन के प्रतिबंधों में दी गई छूट- डीजीपी दिलबाग सिंह

Sat, 28 Sep 2019 03:04 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

कश्मीर के सभी 105 पुलिस थाना क्षेत्र से दिन में लगाए जाने वाले प्रतिबंधों में छूट दी गई है। यह कदम हालात में सुधार के बाद उठाया गया है। यह बात जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कही है।

विज्ञापन

 
वहीं, पंजाब में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार उतारने और जैश-ए-मोहम्मद की धमकियों के बाद श्रीनगर के महत्वपूर्ण इलाकों और आसपास सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। शहर के आसपास नए बंकर भी बनाए गए हैं। पुलिस कर्मियों को जम्मू क्षेत्र के संभावित घुसपैठ वाले इलाकों में सुरक्षा चौकियों की संख्या बढ़ाने और रात्रि गश्त तेज करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सैन्य शिविरों, पुलिस स्टेशनों, अस्पतालों और श्रीनगर हवाई अड्डे के अलावा विशेष रूप से उन स्थानों, जहां पूर्व में आतंकी हमले हो चुके हैं, उनके आसपास बंकर बढ़ा दिए गए हैं। यह कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के दौरे में दो दिन लगातार चली बैठकों के बाद की गई है।
विज्ञापन


बैठकों में आशंका जताई गई थी कि पाकिस्तान समर्थक आतंकी संगठन सनसनीखेज वारदातों को अंजाम दे सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया रिपोर्ट मिली हैं कि आतंकी घाटी के साथ-साथ श्रीनगर के कुछ हिस्सों में खुलेआम घूम रहे हैं। इसके बाद नए बंकर ऐसे स्थानों पर बनाए गए हैं, जहां से शहर में प्रवेश व निकासी करने वालों पर नजर रखी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें