रियासी में रैली निकालते हुए राजपूत सभा के सदस्य।
- फोटो : REASI
रियासी। जम्मू कश्मीर के अंतिम महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर घोषित किए सरकारी अवकाश की खुशी शुक्रवार को राजपूत सभा ने धूमधाम से मनाई। इस दौरान रैली निकाली गई और महाराजा हरि सिंह अमर रहें के नारे लगाए गए।
राजपूत सभा ने नगर के स्थानीय डाक बंगला से एक रैली निकाली। विभिन्न वाहनों में सवार रैली में शामिल लोगों का दल तरेंथा, गीता नगर, ग्रामोड़, माड़ी, अगार बल्लियां, विजयपुर, गड़ाल, महादेव मोहल्लां, मुख्य बाजार सेेे होकर बस अड्डे पर पहुंचा। रैली में महाराजा हरि सिंह अमर रहे के नारे लगाए गए। यह रैली जनरल जोरावर सिंह की प्रतिमा के पास संपन्न हुई। इसके बाद लोगों को हलवा बांटा गया।
वहीं, पौनी में भी महाराजा के जन्मदिवस पर तहसील मुख्यालय में रैली निकाली गई। इसमें पूर्व राज्यमंत्री अजय नंदा, डीडीसी अध्यक्ष केवल कृष्ण शर्मा, सरपंच करुणानिधि, सरपंच सुषमा शर्मा, भाजयुमो के जिला प्रधान प्रभात सिंह, आदि मौजूद रहे। इस दौरान कहा गया कि महाराजा के कार्यकाल में रियासत में हुए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके जन्मदिवस पर अवकाश करना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।