रियासी। मवेशियों को तस्करी कर ले जाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर आठ मवेशियों को मुक्त कराया है। बताया जाता है कि एक विशेष नाके पर पुलिस ने एक टाटा मोबाइल वाहन (जेके02एपी-0805) जांच के लिए रोका। इस वाहन में मवेशी लदे हुए थे। पूछे जाने पर वाहन चालक के पास उन मवेशी को ले जाने की वैध अनुमति नहीं थी। इस दौरान पशु तस्करी के आरोप में शुभम वर्मा निवासी कोट गाढ़ी को गिरफ्तार कर चार मवेशी मुक्त कराए। इसी तरह वाहन (जेके11एफ-5231) की तलाशी लेने पर भी चार मवेशी बरामद हुए। इन्हें छुड़ाकर पुलिस ने आजम हुसैन निवासी मावा सुंदरबनी और खलादीन निवासी चौकीचोरा अखनूर को गिरफ्तार किया। संवाद