फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: त्राल में पीलिया का प्रकोप, छह बच्चे बीमार, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विज्ञापन
उप जिला अस्पताल त्राल। संवाद
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र के मंडूरा गांव में पीलिया की चपेट में आकर छह बच्चे बीमार हो गए हैं। इसकी जानकारी के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया। सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव में पानी के नमूनों को लेकर जांच के लिए भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए जलस्त्रोतों के आसपास सफाई कराई।
विज्ञापन

ब्लॉक मेडिकल अफसर (बीएमओ) डॉ. जवाहिरा ने बयाया कि एक ही दिन में छह बच्चे तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। इनमें पीलिया के लक्षण पाए गए हैं लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है। स्थिति पर एहतियात बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कुछ जल स्रोतों के पास के काफी गंदगी है, जिसका कारण स्थानीय लोगों द्वारा जल स्रोतों के पास गंदगी फेंकना है। जल स्रोतों के आसपास के क्षेत्र को साफ किया जा रहा है और स्थानीय लोगों से स्वच्छता का अनुरोध किया गया है।
स्वास्थ्य और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मौके पर ही पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए विभिन्न जल स्रोतों से नमूने लिए गए। एक अधिकारी ने बताया कि परीक्षण के अलावा, टीम ने स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और अन्य लोगों को जागरूक किया। पीलिया जैसी जल जनित बीमारियों से बचने के उपायों के बारे में शिक्षित किया। पानी को उबालकर पीने के लिए लोगों से कहा गया है।
विज्ञापन

मंडूरा गांव के अबरार अली ने कहा कि बीमारी को लेकर ग्रामीणों में चिंता है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने समय पर कदम उठाया। गांव के अन्य लोगों ने भी स्वास्थ्य विभाग की पहल की सराहना की। उम्मीद जताई कि अब शायद बीमारी आगे नहीं बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें