फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी संपन्न हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के नड में जवाहर नवोदय विद्यालय में 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी संपन्न हुई। स्कूल प्रबंधन के अनुसार यह आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने, रचनात्मकता को प्रोत्साहन देने एवं स्थानीय समस्याओं पर वैज्ञानिक समाधान खोजने की प्रेरणा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम रहा।
विज्ञापन

इस वैज्ञानिक प्रदर्शनी में जम्मू-कश्मीर राज्य के ग्यारह जवाहर नवोदय विद्यालयों से लगभग 70 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपने उत्कृष्ट नवाचारों को आपदा प्रबंधन, कचरा प्रबंधन, संसाधन प्रबंधन, प्राकृतिक खेती, गणितीय मॉडलिंग इत्यादि विषयों पर प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम के तहत, दूसरे दिन सतत भविष्य और स्वास्थ्य के लिए मिलेट्स पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जम्मू-II क्लस्टर के विभिन्न स्कूलों से 11 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें