फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर के बीस जिलों में 10 जून से जनता दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
- 23 आईएएस, पांच जेकेएएस, 1-1 आईपीएस, आईआरएस और आईएफएस अधिकारी सुनेंगे जन समस्याएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में जन समस्याओं, शिकायतों और अन्य ज्वलंत मुद्दों के समाधान के लिए 10 जून से सभी बीस जिलों में जनता दरबार लगाए जाएंगे। इनमें 23 आईएएस, पांच जेकेएएस और एक-एक आईआरएस और आईएएफएस अधिकारी जनता से रूबरू होंगे। यह प्रक्रिया जुलाई के अंत तक चलेगी।
विज्ञापन

सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा की ओर से जारी एक आदेश में जलशक्ति विभाग के वित्तीय आयुक्त आईएएस शालीन काबरा 10 जून को जम्मू, एक जुलाई को श्रीनगर और 25 जुलाई को पुलवामा में जनता दरबार लगाएंगे। वन, पर्यावरण विभाग के वित्तीय आयुक्त धीरज गुप्ता 11 जून को श्रीनगर, एक जुलाई को जम्मू और 26 जुलाई को बडगाम में दरबार लगाएंगे। कृषि उत्पादन विभाग के प्रधान सचिव शैलेंद्र कुमार 20 जून को बड़गाम, एक जुलाई को गांदरबल और 25 जुलाई को अनंतनाग, विद्युत विकास विभाग के प्रधान सचिव एच राजेश प्रसाद 10 जून को गांदरबल, एक जुलाई को बडगाम, 25 जुलाई को श्रीनगर, गृह विभाग के प्रधान सचिव चंद्राकर भारती 10 जून को उधमपुर, दो जुलाई को पुंछ, 31 जुलाई को बारामुला में दरबार लगाएंगे। वित्त विभाग के प्रधान सचिव आलोक कुमार 12 जून को कठुआ, चार जुलाई को पुलवामा, 26 जुलाई को जम्मू, संस्कृति विभाग के प्रधान सचिव सुरेश कुमार गुप्ता 10 जून को पुलवामा, तीन जुलाई को कठुआ, 29 जुलाई को किश्तवाड़, सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा 11 जून को बड़गाम, तीन जुलाई को गांदरबल, 30 जुलाई को रियासी, विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग के आयुक्त सचिव सौरभ भगत 19 जून को कुपवाड़ा, आठ जुलाई को किश्तवाड़, 31 जुलाई को कुलगाम, आवास व शहरी विकास विभाग के आयुक्त सचिव मंदीप कौप 20 जून को गांदरबल, चार जुलाई को कुपवाड़ा, 25 जुलाई को बांदीपोरा, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के आयुक्त सचिव प्रेरणा पुरी 20 जून को सांबा, आठ जुलाई को श्रीनगर, 26 जुलाई को उधमपुर, समाज कल्याण विभाग की आयुक्त सचिव शीतल नंदा 19 जून को श्रीनगर, चार जुलाई को सांबा, 29 जुलाई को शोपियां में दरबार लगाएंगे। पर्यटन विभाग की आयुक्त सचिव यशा मुद्गल 20 जून को रियासी, आठ जुलाई को जम्मू, 30 जुलाई को सांबा, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त सचिव विक्रमजीत सिंह 11 जून को किश्तवाड़, दो जुलाई को रामबन, 31 जुलाई को कठुआ, हॉस्पिटेलिटी व प्रोटोकाल विभाग की आयुक्त सचिव डाॅ. रशमी सिंह 10 जून को राजोरी, आठ जुलाई को पुलवामा, 25 जुलाई को रियासी, ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग के प्रशासनिक सचिव डाॅ. शाहिद इकबाल चौधरी 19 जून को पुलवामा, तीन जुलाई को राजोरी, 26 जुलाई को डोडा में जनता दरबार लगाएंगे। खेल विभाग के प्रशासनिक सचिव सरमद हफीज 11 जून को अनंतनाग, आठ जुलाई को कुलगाम, 29 जुलाई को पुंछ, राजस्व विभाग के प्रशासनिक सचिव परसाना रामास्वामी 20 जून को कुलगाम, तीन जुलाई को अनंतनाग, 30 जुलाई को कुपवाड़ा, परिवहन विभाग के प्रशासनिक सचिव निराज कुमार 19 जून को शोपियां, तीन जुलाई को डोडा, 31 जुलाई को राजोरी, श्रम व रोजगार विभाग के प्रशासनिक सचिव कुमार राजीव रंजन 12 जून को डोडा, एक जुलाई को शोपियां और 25 जुलाई को रामबन, सूचना विभाग के प्रशासनिक सचिव रेहाना बातुल 19 जून को उधमपुर, 4 जुलाई को बारामुला, 31 जुलाई को अनंतनाग, लोक निर्माण विभाग के प्रशासनिक सचिव भूपेंद्र कुमार 20 जून को बारामुला, 8 जुलाई को उधमपुर, 30 जुलाई को बांदीपोरा, स्वास्थ्य प्रशासनिक सचिव डाॅ. सैयद आबिद रशीद शाह 12 जून को बांदीपोरा, एक जुलाई को बारामुला, 30 जुलाई को गांदरबल, योजना विकास व निगरानी विभाग के प्रशासनिक सचिव मोहम्मद एजाज 19 जून को अनंतनाग, चार जुलाई को बांदीपोरा, 25 जुलाई को बारामुला में दरबार लगाएंगे। फ्लोरीकल्चर, पार्क व गार्डन विभाग के प्रशासनिक सचिव जेकेएएस शेख फैयाज अहमद 19 जून को बांदीपोरा, आठ जुलाई को अनंतनाग, 30 जुलाई को पुलवामा, खाद्य, जन आपूर्ति व उपभोक्ता मामलों के प्रशासनिक सचिव जुबेर अहमद 10 जून को शोपियां, दो जुलाई को कुलगाम, 31 जुलाई को बड़गाम, सहकारिता विभाग की प्रशासनिक सचिव बबीला रकवाल 12 जून को रामबन, एक जुलाई को रियासी, 26 जुलाई को कुलगाम, आपदा प्रबंधन विभाग के प्रशासनिक सचिव अनिल कौल 12 जून को पुंछ, आठ जुलाई को बड़गाम, 25 जुलाई को कुपवाड़ा और एआरआई व प्रशिक्षण विभाग के प्रशासनिक सचिव शबनम कामली 11 जून को कुलगाम, 1 जुलाई को बांदीपोरा और 31 जुलाई को श्रीनगर में जनता दरबार लगाएंगे। इसके लिए संबंधित जिला उपायुक्त सभी तैयारियों का प्रबंध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें