जम्मू। गृह विभाग ने पुलिस महकमे के 14 डीएसपी रैंक के अफसरों को पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया है। इनमें जम्मू जिले के अखनूर और बख्शी नगर के डीएसपी भी शामिल हैं। मोहन लाल अखनूर के डीएसपी हैं, जहीर अब्बास बख्शी नगर के डीएसपी हैं। वहीं जम्मू में यातायात पुलिस में तैनात डीएसपी बिक्रम कुमार को भी पदोन्नित दी गई है।
इन दोनाें के अलावा पदोन्नत होने वाले अन्य अफसरों में मोहम्मद असलम, रविंदर सिंह, छबील सिंह, मोहम्मद आफताब अवान, फारूक अहमद वानी, मोहम्मद उसमान, नवाज अहमद, गोविंद रत्न, गारू राम, निहार रंजन और फहीम अली शामिल हैं। हालांकि यह सभी अफसर इंचार्ज एसपी बनाए गए हैं।