फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में नेताओं ने नड्डा को दिया राज्य के हालात का फीडबैक

Sun, 23 Jun 2019 12:39 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना की अगुवाई में प्रदेश नेताओं की टीम ने शनिवार को नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और जम्मू-कश्मीर के हालात का फीड बैक भी दिया। 
विज्ञापन


रैना के अलावा प्रदेश भाजपा नेताओं में महासचिव डा. नरेंद्र सिंह, युद्धवीर सेठी, सचिव अरविंद गुप्ता ने सियासी हालात व विकास से जुड़े मुद्दों के अलावा श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों से जुड़े मुद्दों पर राष्ट्रीय कार्र्यकारी अध्यक्ष से चर्चा की। 

इस अवसर पर नड्ढा ने आश्वासन दिया कि केंद्रीय नेतृत्व राज्य में विकास को गति देने को प्राथमिकता दे रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी संगठन है और इसी एजेंडे को लेकर पार्टी अपना काम करती रहेगी। इस अवसर पर राज्य में छह जुलाई से शुरू होने जा रहे सदस्यता अभियान और विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों के बारे में भी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष को जानकारी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें