फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू पठानकोट हाईवे: तरनाह नाले पर ट्रायल पर दौड़ाए वाहन, पक्का हुआ उम्मीदों का वैकल्पिक मार्ग

Mon, 04 Sep 2023 01:31 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

तरनाह नाले में पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वैकल्पिक मार्ग का काम तेजी से चल रहा है और लगभग पूरा हो चुका है। रविवार सुबह कुछ घंटे के लिए ट्रायल के तौर पर इस मार्ग से सभी छोटे-बड़े वाहनों को दौड़ाया गया। 
विज्ञापन
वैकल्पिक मार्ग से गुजरते वाहन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कठुआ की हीरानगर तहसील के तरनाह नाले में पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वैकल्पिक मार्ग का काम तेजी से चल रहा है और लगभग पूरा हो चुका है। रविवार सुबह कुछ घंटे के लिए ट्रायल के तौर पर इस मार्ग से सभी छोटे-बड़े वाहनों को दौड़ाया गया। 

विज्ञापन


इससे लोगों को राहत मिलने के साथ उम्मीद जगी है कि दो-तीन दिन में नियमित रूप से सभी वाहनों का आवागमन इस मार्ग से हो पाएगा। फिलहाल रक्षाबंधन से पहले मार्ग पैदल और दोपहिया वाहनों के आवागमन के लिए खोला जा चुका है।

दयाला चक से तरनाह नाले तक मार्ग पर तारकोल बिछाने का काम पूरा हो चुका है। अब नाले के किनारे सीमेंट की पाइप लगाकर कंक्रीट की स्लैब बनाने का काम चल रहा है। मौसम साफ रहता है तो पांच सितंबर तक इस लक्ष्य को भी पूरा कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके बाद से सभी वाहनों की आवाजाही यहां से शुरू हो जाएगी। इस मार्ग पर वाहनों के आवागमन से न सिर्फ चालकों व यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि नाले के दोनों तरफ बसे चड़वाल और दयाला चक के दुकानदारों के लिए यह सबसे बड़ी राहत होगी। करीब डेढ़ महीने से हाईवे बंद रहने के कारण इन दोनों बाजारों को सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ रहा है।

दो किलोमीटर जाने के लिए 25 किमी तक सफर करना पड़ रहा

बता दें कि तरनाह नाले पर दियालाचक और चड़वाल के बीच बने पुल के पिल्लर 19 जुलाई को आई बाढ़ से बह गए थे। ऐसे में यातायात के लिए ओल्ड सांबा-कठुआ रोड से डायवर्ट किया गया, जो ग्रामीण इलाकों में लंबे जाम का भी सबब बन गया। 

करीब डेढ़ माह तक वैकल्पिक मार्ग न बनने से लोगों को 2 किलोमीटर दूर जाने के लिए 25 किलोमीटर तक का सफर करना पड़ रहा है। अब उम्मीद जगी है कि वैकल्पिक मार्ग खुलने से यातायात सुगम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें