डीजीपी आरार स्वैन ने कहा कि जर्मनी और इस्राइल से हथियार लाए जा रहे हैं। हमारे हथियार संग्रह में कोई कमी नहीं है। आतंकियों द्वारा एम 4 कारबाइन का इस्तेमाल करने और एसपीओ को दिए जाने वाले हथियार के संबंध में उन्होंने यह बात कही।
जम्मू कश्मीर पुलिस प्रमुख आरआर स्वैन ने कहा कि जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के पास बेहतरीन और आधुनिक हथियार उपलब्ध है, जिनकी मदद से जल्द ही बचे-खुचे आतंकियों का भी सफाया कर दिया जाएगा। जिला कठुआ में मीडिया से रूबरू होते हुए एक सवाल के जवाब में डीजीपी ने ये बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जर्मनी और इस्राइल से हथियार लाए जा रहे हैं। हमारे हथियार संग्रह में कोई कमी नहीं है। आतंकियों द्वारा एम 4 कारबाइन का इस्तेमाल करने और एसपीओ को दिए जाने वाले हथियार के संबंध में उन्होंने यह बात कही।
आरआर स्वैन ने कहा कि डोडा, कठुआ की पहाड़ियों, रामबन, पुंछ, किश्तवाड़ और यहां तक कि कश्मीर में जम्मू कश्मीर पुलिस फ्रंट फुट पर रही है। इसका एहसास भारत सरकार को लंबे समय के बाद है। जिसे लेकर कोशिश की जा रही है और की भी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर पुलिस एक तलवार की तरह है जिसकी धार की देखभाल की जरूरत है। उन्होंने दो टूक कहा कि प्रदेश में जंग जीतनी है तो जम्मू कश्मीर पुलिस के बिना नहीं जीती जा सकती। श्री अमरनाथ यात्रा प्रबंधों को लेकर उन्होंने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। हाईवे से लेकर यात्रा मार्ग, रूट, लंगर और लॉजमेंट सेंटरों की सुरक्षा बढ़ाई गई है।