पर्यटकों के लिए जम्मू में पीरखो महामाया रोपवे को शुरू कर दिया गया है। जम्मू रोपवे के दोनों सेक्शन के शुरू होने से यहां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा । जम्मू-कश्मीर में ऐसे किसी रोपवे का 30 साल बाद निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
पीरखो महामाया रोपवे में 7 टावरों के पर 16 केविन स्थापित किए गए हैं ।जिसमें प्रति केबिन में 6 व्यक्तियों के बैठने की क्षमता है। रोपवे में वैष्णो देवी यात्रियों और अमरनाथ यात्री भी पहुंचेंगे।