कोरोना के साथ मिल कर लडें
जयौडियां--आज विधानसभा क्षेत्र छंब के मण्डल खौड के उपजिला अस्पताल में कोविड वैक्सीन लगवाने आ रहे लोगों की सहायता करने हेतु पूर्व विधायक डॉ कृष्ण लाल जी ने अपनी टीम के साथ दौरा किया।उनके साथ भाजपा रेफ्यूजी सेल के सह सयोजक मनमोहन सिंह, मुनिसिपल कमेटी खौड के चेयरमैन डिप्टी राम,पार्षद दीपक सिंह,सुबाष सिंह,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंद मोलहत्र,कार्यलय सचिव संजय सिंह, आईटी सेल इंचार्ज अनूप सिंह,पंच जगतर सिंह,सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे भाजपा टीम ने केन्द्र में चल रही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा दी गई कोविड वैक्सीन लगवाने आ रहे लोगों की सहायता के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लिया और उ, टीका लगवाने तथा उनके जलपान तक की सभी सुविधाएं मिले और उनका रजिस्ट्रेशन ठीक तरीके से हो उसके लिए सहायता केंद्र स्थापित किया।इस अवसर पर टीका लगवाने आ रहे लोगो मे फल भी वितरित किये।इस मौके पर बीएमओ सुदर्शन सिंह कटोच ,कोरोना इंचार्ज डॉ पंकज खुजिरया,सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।इस मौके पर भाजपा टीम ने लोगो को कोरोना की लड़ाई को मिलकर लड़ने के लिये कहा और सरकार की तरफ से जारी की गई गाइड लाइन का पालन करने का आहवान किया।पूर्व विधायक डॉ कृष्ण लाल ने लोगो से अपील की मास्क जरूर लगाये और सोशल डिसटैनसी की दूरी का पालन करे।और अपने हाथो को सेनेटाइज करे या फिर साबुन के साथ साफ करें।क्योंकि आज हम और हमारा देश बहुत बड़ी महामारी से जूझ रहा है इस लड़ाई को हमे एक दूसरे के सहजोग से जीतना है।और भारत को विश्वगुरु वनाने में प्रदानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का सहजोग करना है।