क्रॉस स्वाड डिवीजन की तरफ से पहाड़ी क्षेत्र पंचायत काठड मिडल स्कूल मे चिनाब गनर्स ने अखनूर क्षेत्र से ऊंचाई मे रहने बकरवाल समुदाय लोगों के लिए एक पहल की। स्थानीय आबादी विशेष रूप से बकरवालों को दूरदराज और अलग-थलग क्षेत्रों मे बुनियादी स्वास्थ्य और शैक्षिक सुविधाओं से वंचित रहती है। इस पर आयोजित एक कार्यक्रम मे समुदाय के युवाओं ने इस अवसर पर ऐसी चुनौतियों को पार किया और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस आयोजन ने स्थानीय युवाओं, विशेष रूप से लड़कियों को प्रेरित किया है और देश में समाज के सभी वर्गों के लिए उपलब्ध विभिन्न शैक्षिक और कैरियर के रास्ते तलाशने के लिए प्रेरित किया है। इस मौक पर उत्शित प्रदर्शन करने वाले समुदाय के युवाओं और परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर क्षेत्र गणमान्य लोग और स्कूल के शिक्षक उपस्थित थे।
सेना
- फोटो : Amar Ujala
सेना