अखनूर..... देश मे पेट्रोल , डीजल, रिसोई गैस सिलेंडरों के दामों में लगातार बढौतरी पर क्षेत्र के विभिन्नों संगठनों मे कडा रोष है । जिस पर लोगों का कहना है पेट्रोल ,डीजल रसोई गैस के दामों में हो रही बढोती से देश मे महगाई मे इजाफा होगा । ऐसे में पेट्रोल और डीजल के दामों मे रोक थाम के लिए शीघ्र ही कदम उठाया जाए । समाजिक कार्यकर्ता पुरूषोत्तम पवार ने बताया पिछले तीन वर्षों से देश मे पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार बढीती हो रही है । जिस पर देश में रोजमर्रा की चीजे के दाम आसमान छुनने लगे है । ऐसे में गरीब लोग के लिए खाने के लाले पड गया है । इस पर केंद्र सरकार को चाहिए पेट्रोल और डीजल के दाम की रोम थाम के लिए करगार कदम उठाने चाहिए ताकि देश मे महगाई न बढ़े । सरपंच शमशेर सिंह ने बताया पेट्रोल और डीजल के रिकार्ड दामों मे लगातार बढौती से लोग चितित मे है । तेल के दामों में बढौती पर देश मे रोजमर्रा की चीजों के दामों मे बढौती होगी । वही वाहनों मे लोड अनलोड के किराया बढेगा । जिस पर सीधा असर गरीब लोगों पर पड़ेगा । कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा ने बताया आऐ दिन तेल , और रसोई गैस के दाम बढाने पर मंहगाई बढ रही है । मगर केंद्र सरकार मूक दर्शक वनी बैठी है । इस पर मंहगाई रोकना एक ही तरीका है । तैल के बढ रहे दामों पर रोकथाम के लिए कदम उठाये जाए ।
रंगमंच कलाकार और पत्रकार मोहन सिंह ने वताया देश मे अच्छे दिन आने की वजहें देश मे मंहगाई का दौर शुरू हो गया है आम और गरीब लोगों से रोजमर्रा चीजों को खरीदने में वेवस हो रहे हैं केंद्र सरकार को मंहगाई की रोकथाम के लिए कदम उठाने चाहिए।
शमशेर सिंह
- फोटो : Amar Ujala
शमशेर सिंह
पुरूषोत्तम सिंह
- फोटो : Amar Ujala
पुरूषोत्तम सिंह
कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा
- फोटो : Amar Ujala
कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा