फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आरक्षण युक्तिकरण के बीच भर्ती परीक्षाएं, युवाओं में असमंजस

विज्ञापन
विज्ञापन
फरवरी में जेकेएएस, तो मार्च से जेकेएसएसबी भी आयोजित करेगी भर्ती परीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आरक्षण युक्तिकरण के बीच भर्ती परीक्षाएं होने जा रही हैं। इसे लेकर युवाओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सरकार ने एक तरफ आरक्षण युक्तिकरण के लिए समिति बनाई तो वही दूसरी तरफ परीक्षाएं आयोजित करवा रही है, जिसपर सोशल मीडिया से लेकर युवाओं में चर्चा है।
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) 23 फरवरी को जेकेएएस की परीक्षा आयोजित कर रहा है। जबकि मार्च में जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड जेकेएसएबसी भी विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षा करवा रहा है। ऐसे में उम्मीदवारों में असमंजस है कि आखिर आरक्षण युक्तिकरण के बीच हो रही परीक्षाओं है। इसके साथ ही जेकेएसएसबी ने गृह विभाग में 23 पदों की अधिसूचना जारी की है। इन पदों के आवेदन प्रक्रिया पांच फरवरी से शुरू होगी और तीन मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन

चालक पदक के लिए होने वाली भर्ती के लिए जारी अधिसूचना को लेकर भी सोशल मीडिया पर युवा विरोध कर रहे है। विशेष कर सामान्य वर्ग के युवा इसका विरोध कर रहे है। उनका कहना है कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। एक तरफ आरक्षण युक्तिकरण को लेकर समिति बनाई है तो वहीं दूसरी तरफ पद अधिसूचित करने के साथ परीक्षाएं करवाई जा रही है।
विज्ञापन

इन भर्ती परीक्षाओं में सामान्य वर्ग के युवाओं को लाभ कैसे मिलेगा। आरक्षण के मामले को सोशल मीडिया में बहस छिड़ी हुई है। युवा सरकार से आरक्षण युक्तिकरण न होने तक सभी भर्ती प्रक्रिया को स्थगित करने की मांग कर रहे है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें