फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आशुतोष ने बल्ले तो अरमान ने गेंद से जम्मू को दिलाई खिताबी जीत

विज्ञापन
अंतर जिला संभाग स्तरीय ​क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम जम्मू फोटो विभाग 
विज्ञापन
- उधमपुर को हराकर जम्मू बना अंतर जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता
विज्ञापन

जम्मू। मेजबान जम्मू ने अंतर जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबले में जम्मू ने उधमपुर को 61 रन से हराया। जम्मू के लिए बल्ले से आशुतोष ने 80 रन की पारी खेली तो गेंदबाजी में अरमान ने तीन विकेट लेकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
खेल गांव नगरोटा में वीरवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। जम्मू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम के बल्लेबाजों ने शुरूआत से ही उधमपुर के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। आशुतोष ने अपनी 80 रन की पारी में दो छक्के और नौ चौके लगाए। उन्होंने मैदान के हर क्षेत्र में रन बनाए। प्रभजोत ने दो छक्के और तीन चौकों की मदद से 41 रन की पारी खेली और टीम के स्कोर को 20 ओवर में 170 तक पहुंचाया।
विज्ञापन

गेंदबाजी में उधमपुर के लिए संदीप और तकशदीप ने दो-टो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उधमपुर की टीम 15.5 ओवर में 110 रन पर ढेर हो गई। टीम के बल्लेबाज जम्मू के गेंदबाजों के सामने टीक नहीं पाए। गेंद से कमाल करने वाले तकशदीप ने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन छक्के और तीन चौकों की मदद से 41 रन की पारी खेली। जम्मू के लिए गेंदबाजी में अरमान ने तीन विकेट, सागर, सुजल और शौर्य ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन युवा सेवा और खेल विभाग जम्मू द्वारा किया था। इसमें जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों की टीमों ने भाग लिया था। फाइनल मैच के बाद विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी व मेडल से सम्मानित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें