जम्मू। बीएसएफ स्कूल जम्मू के खिलाड़ियों ने जम्मू विश्वविद्यालय में आयोजित एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल के खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण और चार रजत पदक जीते हैं। पदक विजेताओं को स्कूल प्रबंधन ने सम्मानित किया।
पदक विजेताओं में 400 मीटर दौड़ में वाजिद अली ने स्वर्ण पदकतथा अंडर-19 800 मीटर में रजत पदक जीता। उन्होंने 4x400 मीटर रिले दौड़ में भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और स्वर्ण पदक जीता। इसी तरह मोमिन मिर्जा ने 4x100 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। अंडर-17 400 मीटर ट्रैक इवेंट और 4x400 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक जीता। तोय्यब शाद ने 4x100 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक जीता और अंशुमान आर्यन ने अंडर-17 800 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीता।
शाज अली ने अंडर-17 1500 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया और 4x400 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक जीता। प्रतिभा सिंह ने रियासी में आयोजित जेके यूटी लेवल एथलेटिक चैंपियनशिप में शॉट पुट और डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। स्कूल प्रिंसिपल डॉ. एसके शुक्ला ने विजेताओं को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने विभिन्न खेल स्पर्धाओं के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल प्रभारी वीरजी पंडिता, अमरजीत सिंह और रोहिणी के प्रयासों की भी सराहना की। ब्यूरो