फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सहेली से प्रेरणा, स्वयं सहायता समूह का साथ, सपना भर रहीं सफलता की उड़ान

Mon, 21 Apr 2025 02:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। प्रदेश की महिलाएं अब आत्मनिर्भर बनने के सपने देखने के साथ ही स्वरोजगार शुरू कर उन्हें पूरा कर रही हैं। इसका उदाहरण रियासी जिले के कटड़ा तहसील निवासी सपना हैं।
उन्होंने तीन हजार रुपये का निवेश कर घर से ही शुरुआत की और बाद में स्वयं सहायता समूह से जुड़कर सपने को साकार किया।
सपना देवी ने बताया कि आत्मनिर्भर बनने के लिए अपनी परेशानियों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। महज तीन हजार रुपये से शादी की चूड़ियां व नीम साबुन सहित नीम पाउडर बनाने का काम घर से ही शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर इसे बढ़ाने का प्रयास करने लगीं। साथ ही और महिलाओं के जीवन में खुशियां लाने व आत्मनिर्भर बनाने के लिए सोचने लगीं। साथ ही प्रयास तेज किए
2019 में सहेली की प्रेरणा से स्वयं सहायता सहायता समूह (एसएचजी) से जुड़ने का मौका मिला। जब से समूह से जुड़ी हूं, तभी से जीवन में काफी बदलाव आए। वर्तमान समय में इस मुकाम पर हूं कि इस कारोबार के चलते 10 और महिलाओं की मदद मिल हूं। उनकी भी आर्थिकी मजबूत हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें