फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIT घटनाक्रम पर सियासत तेज, आज जम्मू बंद का आह्वान

Thu, 07 Apr 2016 06:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
एनआईटी में प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : NIT छात्रों द्वारा भेजी गई फोटो
विज्ञापन
एनआईटी श्रीनगर में मंगलवार को पुलिस द्वारा छात्रों की पिटाई के मामले में पूरे देश की सियासत गर्मा गई है। विपक्षी दल जहां भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार पर निशाना साधने में जुटी है तो वहीं भाजपा जल्द हालात समान्य होने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


शिव सेना बाला साहेब ठाकरे ने एनआईटी श्रीनगर में पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ वीरवार को जम्मू बंद का आह्वान किया है। शिव सेना के प्रदेश प्रधान डिंपी कोहली ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में तिरंगा लहराने वालों पर लाठियां भांजी जा रही हैं।

राज्य और केंद्र सरकार गैर कश्मीरी विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है। पैंथर्स पार्टी के चेयपमैन हर्ष देव सिंह ने कहा कि जम्मू बंद का पार्टी समर्थन करती है। श्रीराम सेना जम्मू-कश्मीर ने भी बंद का समर्थन किया है। दल के पदाधिकारी राजीव महाजन ने बताया कि जम्मू बंद को क्रांति दल, जेके मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन आदि ने समर्थन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं ने ट्व‌िटर के जर‌िए र‌ियासत की सरकार पर साधा न‌िधाना

उमर अब्दुल्ला नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष हैंं। - फोटो : PTI
वहीं पूरे घटनाक्रम पर रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी ट्विटर के जरिए सरकार पर निशाना साधते दिखे। उमर ने ट्विटर पर लिखा, ‘एचआरडी टीम को तत्काल भेजना और जेएंडके पुलिस की जगह सीआरपीएफ लगाने से आभास होता है कि केंद्र सरकार को महबूबा मुफ्ती पर भरोसा नहीं है।’

बाहरी छात्रों द्वारा असुरक्षा की भावना जताने और कैंपस छोड़ने का प्रयास करने के दौरान पुलिस का लाठीचार्ज हुआ था। उमर ने लिखा, ‘छात्रों को शांत करने की प्रबल जरूरत है। राज्य सरकार को बिना बैक सीट के ड्राइवर के परिस्थितियों से निपटने दिया जाए।’ Rushing in a team from HRD ministry coupled with the CRPF replacing J&K police speaks volumes about Delhi's confidence in Mehbooba Mufti. — Omar Abdullah (@abdullah_omar) April 6, 2016


वहीं द‌िल्ली के मुख्यमंत्री अरव‌िंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि श्रीनगर में छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज निंदनीय है। इतना ही नहीं उन्होंने छात्रों पर हुई इस कार्रवाई के लिए प्रदेश की बीजेपी-पीडीपी सरकार से छात्रों पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए कहा है।  भाजपा-

कश्मीर में "भारत माता की जय" कहने वालों की पिटाई कर रही

बाक़ी देश में ना कहने वालों की पिटाई कर रही https://t.co/FndBQp48DR — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 6, 2016


अरव‌िंद केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने भी पीएम मोदी पर हमला किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि ये मोदी मंत्र है कि तिरंगा फहराओ तो लाठी खाओ। MODI MANTRA
तिरंगा फहराओ लाठी खाओ
भारत माता बोलो - आंसू गैस झेलो
देशभक्त हो - तो पिटोगे
हिन्दू देशभक्त हो - जरूर पिटोगे

ISI का असर है। — Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) April 6, 2016

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें