फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो हत्या पर जम्मू में बवाल, छह घंटे बंद रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे

Wed, 06 Apr 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू

सार

  • मामले की जांच के आदेश, एक महीने में देंगे रिपोर्ट
  • गो हत्या और लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज
  • पोस्टमार्टम में गाय की आंख निकालने और जीभ कटने की पुष्टि 
  • प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ धक्का मुक्की हुई
विज्ञापन
हाईवे पर प्रदर्शन करती मह‌िलाएं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगरोटा के झाड़ियां गांव में गो हत्या के विरोध में बुधवार को जमकर बवाल हुआ। झाड़ियों में गाय का शव देखकर गुस्साए लोगों ने जगती टाउन के पास शव रखकर करीब छह घंटे तक जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद रखा। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। 
विज्ञापन


मौके पर मौजूद डीसी जम्मू सिमरनदीप सिंह ने जम्मू के सहायक आयुक्त (जनरल) अनिल शर्मा से घटना की जांच कराने का आदेश दिया। एक महीने के भीतर वह इस मामले की जांच करेंगे। इसमें तीन बिंदुओं पर जांच होगी। गाय की हत्या कैसे और किसने की, क्या इसमें पुलिस और प्रशासन की लापरवाही है और ऐसी घटनाओं को रोकने को क्या कदम उठाए जा सकते हैं आदि बिंदु शामिल हैं।

नगरोटा पुलिस स्टेशन में गो हत्या करने और लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाने में धारा 298 ए, 295 ए के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। एसपी अरुण कुमार ने बताया कि डाक्टरों के बोर्ड द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में गाय की आंख निकालने और जीभ कटने की पुष्टि हुई है। मौत के कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। वेटनरी विशेषज्ञ डाक्टर विक्रम सलाथिया बोर्ड के चेयरमैन बनाए गए थे।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने सुबह झाड़ियों में गाय का शव पड़ा देखा। धीरे-धीरे मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने शव के साथ हाईवे को जाम कर दिया। लोगों ने नगरोटा के बाईपास जगती और नगरोटा के मुख्य बाजार के आगे आकर दोनों तरफ से सड़क बंद कर प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क पर टायर भी जलाए गए। 
विज्ञापन

आरोपियों पर लगेगा पीएसए

प्रदर्शन के दौरान मौजूद पुल‌िस कर्मी - फोटो : Amar Ujala
गुस्साए प्रदर्शनकारी डीसी के देरी से पहुंचने को लेकर बाईपास चौक की ओर बढ़ने लगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ धक्का मुक्की हुई। हालांकि इतनी देर में डीसी ने पहुंचकर लोगों को शांत किया।
 
घटना की जानकारी मिलने पर नगरोटा के विधायक देवेंद्र राणा, पूर्व डिप्टी मेयर जम्मू धर्मवीर सिंह जंबाल पहुंचे। राणा ने पूरे घटनाक्रम की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। कहा कि पिछले कई महीनों से सरकार और प्रशासन को बार बार बताया गया है कि क्षेत्र में पशु तस्करी हो रही है। लेकिन सरकार के कुछ लोगों ने अपनी पसंद के अधिकारियों को क्षेत्र में नियुक्त कर रखा है, इसकी वजह से ऐसा हो रहा है। लोगों की मांग पर डीसी जम्मू ने एसएचओ दिलीप सिंह की वापसी, डीएसपी नगरोटा को हटाने की सिफारिश आईजी से की है।

एसएसपी जम्मू सुनील गुप्ता ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र में पशु तस्करी करने वालों की पहचान की जाएगी और उन पर पीएसए लगाया जाएगा। इस पूरे मामले की जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।

नगरोटा में पशु तस्करी के बढ़ते मामलों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। एसएसपी ने जिला पुलिस लाइन से 20 जवानों का चयन किया है, जिन्हें सिर्फ नगरोटा सब डिवीजन में तस्करी पर नजर रखने के लिए लगाया जाएगा। एसएसपी का कहना है कि यह जवान हाईवे के नाकों सहित आसपास के गांव में भी नाकों पर 24 घंटे तैनात रहेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें