फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : अब 250 की जगह 650 लोगों को बुकिंग पर मिलेगी टैंकर सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मई माह में शहर में पानी की होती है सबसे ज्यादा दिक्क्त, जलशक्ति विभाग ने खरीदे पांच और टैंकर, 30 निजी भी हायर किए जाएंगे
विज्ञापन

नगर निगम व जलशक्ति विभाग की पहल, अप्रैल के अंत तक पूरी होगी प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मई माह में हर साल शहर में पेयजल किल्लत गहरा जाती है, लेकिन इस बार समस्या कुछ कम होगी। अब शहरवासियों को 250 की जगह 650 बुकिंग पर टैंकर की सुविधा मिलेगी। इसके लिए जलशक्ति विभाग ने पांच नए टैंकर खरीदे हैं। साथ ही 30 निजी टैंकर भी हायर किए जाएंगे।
यह पहल नगर निगम व जलशक्ति विभाग की है। यह प्रक्रिया अप्रैल माह के अंत तक पूरी की जाएगी। जलशक्ति विभाग के पास 25 टैंकर पहले से हैं। पांच नए टैंकर खरीदने से टैंकर की संख्या 30 हो गई है। साथ ही 30 नए हायर करने से कुल 60 टैंकरों की मदद से शहर में किल्लत वाले इलाकों में पानी मुहैया करवाया जाएगा। इससे कुछ हद तक शहरवासियों को इस बार कम पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

पहले कम टैंकर सुविधा होने के चलते 250 कॉल बुकिंग पर पानी पहुंचाया जाता था। साथ ही शेष पर बुकिंग पर दूसरे दिन अमल होता था। इससे स्थिति ये उत्पन्न हो जाती थी कि शेष बुकिंग और नई बुकिंग की संख्या रोजाना 750 तक बढ़ जाती थी। ऐसे में लोगों को डिमांड के हिसाब से पानी नहीं मिलता था।
इसके चलते शहर में लोगों को प्रदर्शन करना पड़ता था। इस बार जलशक्ति विभाग लोगों को समस्या से निजात देने जा रहा है। शहर की आबादी 12 लाख के करीब है। गर्मी में कुछ वार्डों में जलस्त्रोत सूखने से पानी का संकट गहरा जाता है। कई जगह पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई।
इस बार कम दरों पर लोगों को पानी मिल सकेगा। टैंकर सुविधा के लिए कार्रवाई अप्रैल माह के अंत तक पूरी होगी। मई से जरूरत के हिसाब से टैंकर सुविधा जल शक्ति विभाग मुहैया करवाएगा।
-
नगर निगम के टैंकर भी देंगे सेवाएं
नगर निगम के पांच टैंकर भी सेवाएं देंगे। इनको जलशक्ति विभाग को सौंपा गया है। इससे भी हर रोज 50 से ज्यादा काल पर आपूर्ति होगी। पहले नगर निगम आपूर्ति कर रहा था।
विज्ञापन



कोट
गर्मी में पानी की किल्लत से निपटने के लिए पांच नए टैंकर विभाग ने खरीदे हैं। 30 टैंकर निजी हायर किए जाएंगे। इस माह के अंत तक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। सुविधा मिलने से इस बार मई में ज्यादा लोगों को लाभ पहुंचेगा।
-विकास शर्मा, मुख्य अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें