एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटी की ओर से जम्मू यूनिवर्सिटी में 22 नवंबर से आयोजित होने वाला यूथ फेस्टिवल स्थगित हो गया है।
अब 15 से लेकर 19 जनवरी तक इस यूथ फेस्टिवल की तिथि निर्धारित की गई है। गौरतलब है कि इस यूथ फेस्टिवल में देश के नार्थ जोन के करीब चालीस यूनिवर्सिटी के युवा शामिल होंगे।
जम्मू यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स वेलफेयर डिपार्टमेंट के डीन प्रो. पंकज श्रीवास्तव का कहना है कि कई राज्यों के विश्वविद्यालयों में परीक्षाएं हो रही हैं, जिससे वहां के विद्यार्थी इम्तिहानों में व्यस्त हैं, जबकि राज्य में 24 नवंबर को चुनाव भी हैं। लिहाजा इसकी वजह से जम्मू यूनिवर्सिटी में होने वाले यूथ फेस्टिवल का आयोजन स्थगित करना पड़ा है।
उल्लेखनीय है कि नए साल 15 जनवरी से यूथ फेस्टिवल को लेकर नार्थ जोन के करीब चालीस विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों में नए साल का जोश भी होगा तथा परीक्षाओं से मुक्त होकर अपनी कला का भी वह प्रदर्शन बेहतरीन ढंग से कर पाएंगे।