जम्मू यूनिवर्सिटी के जनरल जोरावर सिंह सभागार में विशेष दीक्षांत समारोह का आयोजन कल हो रहा है। सुबह दस बजे से लेकर दो बजे तक चलने वाले इस दीक्षांत समारोह में 632 पीएचडी होल्डर व गोल्ड मेडलिस्ट अपनी उपाधियां व मेडल ग्रहण करेंगे।
गौरतलब है कि इस विशेष दीक्षांत समारोह के दौरान 367 यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे, जबकि 265 पीएचडी होल्डरों को उपाधियों से नवाजा जाएगा।
इस विशेष समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जम्मू यूनिवर्सिटी के चांसलर एवं राज्यपाल एनएन वोहरा होंगे। उधर, बुधवार को भी समारोह की तैयारियां जारी रहीं।