बीएड द्वितीय सेमेस्टर का नतीजा घोषित
- फोटो : DEMO PHOTO
जम्मू विश्वविद्यालय की बीएड द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा का नतीजा बुधवार को घोषित हो गया। परीक्षा इसी साल जून/जुलाई में कराई गई थी। रेगुलर परीक्षा में कुल 2560 परीक्षार्थियों ने शिरकत की थी।
इनमें से 1497 उत्तीर्ण हुए। कुल रिजल्ट 58.48 प्रतिशत रहा। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार बीएड द्वितीय सेमेस्टर की प्राइवेट परीक्षा में कुल 1030 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था।
इनमें से 669 उत्तीर्ण हुए। नतीजा 64.95 फीसदी रहा। विश्वविद्यालय का बीई छठे सेमेस्टर का भी नतीजा घोषित कर दिया गया है।