फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फीस बढ़ोतरी के खिलाफ एबीवीपी का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जम्मू विश्वविद्यालय यूनिट ने बुधवार को सालाना 10 फीसदी फीस बढ़ाने के प्रस्ताव के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते हुए उन्होंने छात्र हितों की बात उठाई।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय स्थित फाउंटेन प्लाजा पर धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन को आड़े हाथ लिया। कहा कि बार-बार फीस बढ़ोतरी से सामाजिक-आर्थिक रूप से कमजोर तबके के छात्रों और अभिभावकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। कार्यकर्ताओं ने सभी के लिए उच्च शिक्षा को सुलभ और सुविधाजनक बनाने की बात कही।
प्रदेश सचिव सन्नक श्रीवत्स ने पढ़ाई के बढ़ते खर्च पर चिंता जताते हुए प्रस्तावित फीस बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग की। यह फैसला छात्र हितों पर विचार किए बिना लिया गया। यूनिट अध्यक्ष अमित सडोत्रा ने कहा कि पैसे की तंगी से छात्रों की उच्च शिक्षा में बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से फैसले पर दोबारा विचार करने का आग्रह किया। इस दौरान कुलपति प्रो. वीसी राय से भी बात हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। नेताओं ने साफ किया कि फीस बढ़ोतरी का प्रस्ताव वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें